श्री नरेन्द्र मोदी एक महान स्वप्नद्रष्टा हैं
श्री नरेन्द्र मोदी एक महान स्वप्नद्रष्टा हैं, जिनके पास अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने की उत्कृष्ट क्षमता है। उनका सर्वोच्च सपना गुजरात का उत्थान और कायापालट और अंततः अपनी मातृभूमि को एक विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभारना है। भारत के लिए उनका सपना बहुत व्यापक है – जैसे कि आवश्यक रूप से कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देना, पर्यावरण की सुरक्षा, उद्योगों की जीवन रेखा के समान बुनियादी सुविधाएँ और वैश्विक निवेश। संक्षेप में कहें तो, एक ऐसे नए और प्रसन्न समाज का उदय, जो जीवन के अनंत उत्सव को मना रहा हो! श्री नरेन्द्र मोदी सख्ती से काम लेने वाले और कड़े अनुशासक के रूप में माने जाते हैं लेकिन साथ ही, वे शक्ति और दया के एक अवतार हैं। ये एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें समाज को घिरे अंधेरे, उदासी और गरीबी से बाहर निकालने तथा संपूर्ण मानव विकास और प्रगति के माध्यम के रूप में शिक्षा पर बहुत विश्वास है। वह शिक्षा के प्रसार पर जोर देते हैं, खासकर लड़कियों की शिक्षा, जिसकी अब तक काफी हद तक उपेक्षा की गई है। शिक्षा के लिए श्री नरेन्द्र मोदी का प्रेम शिक्षकों के प्रति उनके सम्मान और ...